बेसिक शिक्षा विभाग को 50 हजार बच्चों की तलाश – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

मुरादाबाद। स्कूल चलो अभियान के तहत नए सत्र में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को अभी 50 हजार बच्चों की तलाश है। अभियान के पहले चरण में 20 हजार बच्चों को जोड़ा जा चुका है। एक जुलाई से दूसरे चरण का अभियान शुरू किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में सत्र 2025-2026 में कुल 70 हजार बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य

रखा गया है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और कंपोजिट के कुल 1476 विद्यालय हैं। इनमें कुल 1.60 लाख बच्चे पंजीकृत हैं।

कुल अध्यापकों की संख्या 5724 है। 23 से 27 बच्चों पर एक अध्यापक की तैनाती है। बच्चों की संख्या बढ़ाकर 2.30 लाख करनी है। जिससे नियमानुसार 32 बच्चों पर एक अध्यापक की तैनाती की जा सके। इसके साथ ही शासन की

ओर से हर स्कूल में कम से कम 100 बच्चों के पंजीयन करने का निर्देश दिया गया है। जिले में कई स्कूल ऐसे हैं, जिनमें बच्चों की संख्या 100 से कम है।

इस स्थिति में बेसिक स्कूलों में कुल 70 हजार बच्चों की आवश्यकता है। इसके लिए एक जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे चरण के अभियान को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 20 हजार बच्चों को जोड़ा है।

बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू किया जा चुका है। पहले चरण में 20 हजार बच्चों का पंजीयन किया गया है। एक जुलाई को दूसरे चरण का अभियान शुरू होगा। बच्चों के पंजीयन का काम तेजी से किया जाएगा। – विमलेश कुमार, बीएसए, मुरादाबाद

पोर्टल पर बच्चों की संख्या जुलाई में होगी अपडेट

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यू-डायस पोर्टल पर अभी पुराने बच्चों का पंजीयन दिखाया जा रहा है। आठवीं पास करने वाले बच्चों की संख्या घटेगी और पहली कक्षा में पंजीकृत होने वाले बच्चे जुड़ेंगे। जुलाई में इसे पूरी तरह से अपडेट किया जाएगा। यू-डायस पोर्टल पर हर बच्चे का डाटा फीड होने के बाद बच्चों की सही संख्या सामने आएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment