पीजीटी के बाद अब टीजीटी परीक्षा भी टलने के आसार – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा तीन बार स्थगित होने के बाद अब प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा भी टलने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग इस हफ्ते बैठक कर कोई बड़ा निर्णय ले सकता है।

इससे पूर्व आयोग टीजीटी परीक्षा दो बार स्थगित की चुकी है और अब यह परीक्षा 21 व 22 जुलाई को प्रस्तावित है। वहीं, पीजीटी परीक्षा तीसरी बार स्थगित कर अगस्त के अंत में प्रस्तावित की गई है।

आयोग ने पीजीटी परीक्षा की नई

तिथि अभी घोषित नहीं की है। स्थगित होने से पहले पीजीटी परीक्षा 18 व 19 जून को निर्धारित थी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि टीजीटी से पहले पीजीटी परीक्षा कराने की तैयारी है।

ऐसे में टीजीटी परीक्षा सितंबर में कराई जा सकती है, हालांकि आयोग ने अब तक कोई अधिकृत घोषणा नहीं की है, लेकिन टीजीटी परीक्षा भी तीसरी बार टलने के आसार बने हुए हैं। फिलहाल, इन दोनों परीक्षा के लिए 13.19 लाख अभ्यर्थी तीन साल से इंतजार कर रहे हैं

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment