नदारद मिले छह शिक्षकों का वेतन रोका

primarymaster.in


 सख्ती: नदारद मिले छह शिक्षकों का वेतन रोका

अयोध्या, । अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. बुजेश कुमार सिंह चौहान ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने के दौरान छह चिकित्सकों के अनुपस्थित मिलने पर वह नाराज हुए। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगने के लिए कहा।

उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में डॉ. गिरिजेश चन्द्र पाठक 13 जुलाई को, डॉ. आयुषोष प्रताप सिंह 9 से 11 जुलाई तथा 13 जुलाई को, डॉ. मोहम्मद असलम बेग 11 एवं 13 जुलाई को, डॉ. प्रज्ज्वल कुमार 13 जुलाई को, डॉ. नवनीत कुमार 13 जुलाई को तथा डॉ. आशीष पाठक 13 जुलाई को अनुपस्थित पाए गए।

इस दौरान डॉ. विशाल चौधरी और फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव निर्धारित वेशभूषा में नहीं मिले। इस पर उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं फार्मासिस्टों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से पालन कराने के निर्देश दिए।

साथ ही कहा कि इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को समय-समय पर संबंधित इंडोर वार्डों में शिफ्ट किया जाए, ताकि नए आने वाले मरीजों के लिए पर्याप्त बेड उपलब्ध रह सकें। निरीक्षण के दौरान सेंट्रल पाइपलाइन से ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित मिलने पर एडी हेल्थ ने इसे गंभीरता से लिया।

सख्ती: नदारद मिले छह शिक्षकों का वेतन रोका

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment