सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी, 6 अभ्यर्थी सफल

primarymaster.in


 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी, 6 अभ्यर्थी सफल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) भर्ती परीक्षा-2018 का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार यह परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित रिट याचिकाओं पर दिए गए न्यायिक निर्णयों के अनुपालन में जारी किया गया है।

आयोग ने बताया कि परिणाम दिव्य प्रकाश मिश्रा व 32 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य मामले सहित संबंधित याचिकाओं में हाईकोर्ट के आदेशों के आधार पर घोषित किया गया है। इस मामले में न्यायालय ने 10 अगस्त 2021 को निर्णय दिया था। इसके बाद 13 जनवरी 2026 को लोक सेवा आयोग बनाम दिव्य प्रकाश मिश्रा मामले में भी निर्णय आया, जिसके अनुपालन में चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

तीन पदों पर हुआ चयन

हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत कुल तीन पदों पर चयन किया गया है। इनमें—

सामाजिक विज्ञान का एक पद

सामाजिक विज्ञान (महिला शाखा) का एक पद

कला (महिला शाखा) का एक पद शामिल है।

आयोग के अनुसचिव शैलेन्द्र सिंह ने पूरी चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा में कुल छह अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

24 जुलाई को होगा अभिलेख सत्यापन

सफल घोषित सभी छह अभ्यर्थियों का 24 जुलाई को आयोग कार्यालय में अभिलेख सत्यापन (Document Verification) कराया जाएगा। सत्यापन सुबह 11 बजे से परीक्षा अनुभाग में होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अभिलेख सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसका अभ्यर्थन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी, 6 अभ्यर्थी सफल

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment