क्या ऐसे मास्टरों का कोई साथ नही देना चाहिए…
अकराबाद। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी अध्यापक पर पहले भी अन्य तरह के आरोप लगते रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब पीकर विद्यालय आता था और बच्चों को गालियां देता था। इस पर पूर्व में भी विद्यार्थियों के परिजन विद्यालय में हंगामा करते रहे हैं।
ग्रामीणों ने बीएसए को बताया कि उक्त अध्यापक अक्सर शराब पीकर विद्यालय आता था। बच्चों को गाली देकर बात करता था। बच्चों की शिकायत पर उनके
परिवार वालों ने पूर्व में दो-तीन बार विद्यालय में हंगामा किया।
बताया कि शिक्षक के पद को ध्यान में रखते हुए उस समय गांव के लोग ही एक-दूसरे को समझाकर मामला शांत करा देते थे। इस बार आरोपी अध्यापक ने नाबालिग छात्रा के साथ गंदी हरकत की है।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अध्यापक मौके से भाग नहीं जाता तो शायद उसकी पिटाई भी हो जाती।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





