बीएसए का हवाला देकर रिश्वत के रुपये मांगने के आरोप में बाबू निलंबित – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

उन्नाव, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा विभाग का एक बाबू अब कुछ ऐसे ही प्रकरण के कारण चर्चा में आ गया। घटना के प्रसारित वीडियो में बाबू पर आरोप है कि वह एक शिक्षक से विभाग द्वारा भेजी गई नोटिस को खत्म करने के लिए बीएसए के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। 

मामले में बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने आरोपित बाबू उदयवीर सिंह को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। वही आरोपित बाबू से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। बीएसए ने आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यालय व सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के बीईओ सहित तीन सदस्यीय टीम को जांच सौंप दी है।

आइजीआरएस की शिकायत पर जारी नोटिस के निस्तारण में 50 हजार रिश्वत की डिमांड करना बाबू को भारी पड़ गया। रुपये की मांग करने पर उसी स्कूल के सहायक शिक्षक ने बाबू की बातचीत का वीडियो बनाया। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे प्रसारित हुआ वीडियो जिले भर में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में बाबू कह रहा है

कि बीएसए की नजर में पूरा मामला है। 50 हजार रुपये में मानेंगे। उधर सहायक शिक्षक कह रहा है कि 40 हजार में फाइनल करा दीजिए। फिर बाबू कह रहा है कि 50 हजार दिलाकर काम खत्म करो। शिक्षक कहता है कि सोमवार को करा दूं। बाबू कहता है हां, सोमवार को करवा दो, मामला खत्म हो जाएगा। आरोपित बाबू का कहना है कि वीडियो में सच्चाई नहीं है। शिक्षक को मैं जानता भी नहीं हूं। मेरे द्वारा कोई डिमांड नहीं की गई।

बीएसए का नहीं कोई दोष, बाबू से हमें

शिकायतः प्रधान शिक्षक बांगरमऊ ब्लाक क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय तमोरिया बुजुर्ग अमरेश प्रताप सिंह के सहायक शिक्षक सूर्यम शुक्ला ने बताया कि आइजीआरएस पर मेरे स्कूल में कई कमियों के बने होनेको शिकायत की गई थी। बांगरमऊ बीईओ के निरीक्षण पर जारी नोटिस का जवाब भी दिया गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिलेखों को देखने के बाद सब कुछ सही बताया था। उन्होंने कोई डिमांड भी नहीं रखी थी। बीएसए से हमें कोई शिकायत नहीं है। बाबू पैसे की डिमांड करके परेशान कर रहा था।

50 हजार रुपये मांगने के प्रसारित वीडियो में आरोपित बाबू को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। वहीं तीन सदस्यीय जांच टीम के द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रसारित वीडियो की जांच के लिए मुख्यालय बीईओ के नेतृत्व में सिकंदरपुर सरोसी और बिछिया को टीम में नामित किया गया है। अविलंब जांच करके रिपोर्ट टीम से मांगी है।

शैलेश कुमार पांडेय, बीएसए

0000

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment