एडेड महाविद्यालयों में 1150 से ज्यादा शिक्षक होंगे भर्ती – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


, प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का ई-अधियाचन पोर्टल तैयार हो जाने पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में तेजी आ गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों के रिक्त पदों की समेकित सूचना चयन आयोग को भेजने के बाद रिक्त 23,213 पदों का विवरण पोर्टल पर जल्द अपलोड करेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों से प्राप्त प्राचार्यों व असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 से ज्यादा रिक्त पदों का विवरण (अधियाचन) भेजने की तैयारी तेज कर दी है।

पदों का अंतिम परीक्षण किए जाने के बाद अगले सप्ताह ऑनलाइन अधियाचन आयोग को भेजे जाने की उम्मीद है। निदेशालय ने शिक्षा सेवा चयन आयोग के ई-अधियाचन पोर्टल निर्माण प्रक्रिया के दौरान उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से एडेड महाविद्यालयों में प्राचार्य व असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का विवरण जुटा लिया था। 1000 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर व 150 से अधिक प्राचार्यों के पद रिक्त हैं। कई कॉलेजों द्वारा रिक्त पदों का विवरण भेजने की प्रक्रिया में त्रुटि थी। त्रुटियां ठीक कर महाविद्यालयों ने रिक्त पदों का विवरण निदेशालय भेज दिया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment