यूपी में कई हिस्सों में प्री मानसूनी बारिश ने कुछ राहत दी लेकिन साथ ही तेज आंधी और आकाशीय बिजली ने कहर भी ढाया। प्रदेश में भर में अलग-अलग हादसों में करीब 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। इसके अलावा कानपुर में 10 लोगोंकी मौत हीट वेव माना जा रहा है। उधर, मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर भविष्यवाणी की है। सोमवार को 51 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभवाना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अमौसी स्थित मौसम के प्रादेशिक मुख्य केंद्र की मानें तो यूपी में 17 से 20 तारीख के बीच मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के ऊपर निचले क्षोभमंडल में हवा की चक्रवाती स्थिति बनी है। इसके अलावा मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं से प्रतिक्रिया हो रही है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण ही रविवार को कई जगह बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिली। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई प्री-मानसून बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक भारी बारिश का सिलसिला 18 जून से शुरू होगा।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 16 जून को लेकर प्रदेश के 51 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। ये जिले गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ,बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी समेत अन्य जिले हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





