यूपी के निकायों में करीब 200 पदों पर होगी भर्ती – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

राज्य सरकार निकायों में करीब 200 पदों पर भर्तियां करने जा रही है। सहायक अभियंता सिविल, विद्युत यांत्रिक और पर्यावरण के साथ ही अधिशासी अधिकारी श्रेणी-दो व कर निर्धारण अधिकारी के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उच्च स्तर पर सहमति बनने के बाद इन पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

इसके मुताबिक सहायक अभियंता (सिविल) के 58, सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिक के 14, सहायक अभियंता ट्रैफिक 34, सहायक अभियंता पर्यावरण के 27 पद बताए जा रहे हैं। इसके अलावा सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी दो 26, उद्यान अधिकारी 23, राजस्व सेवा संवर्ग कर निर्धारण अधिकारी के करीब 15 पद बताए जा रहे हैं। नगर विकास विभाग ने आबादी के आधार पर पदों की गणना करने के बाद नए पद सृजित करते हुए भर्ती का प्रस्ताव भेजा है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment