प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नई शिक्षक भर्तियों की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने एडेड महाविद्यालयों, एडेड माध्यमिक विद्यालयों, अल्पसंख्यक संस्थानों और अटल आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित कर दिया है।
जारी सूचना के अनुसार एडेड महाविद्यालय एवं अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में प्राचार्य पद के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एडेड माध्यमिक विद्यालयों और अल्पसंख्यक विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये तय किया गया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने ई-अधियाचन पोर्टल भी लाइव कर दिया है, जिसके माध्यम से संबंधित विभाग रिक्त पदों का विवरण ऑनलाइन भेज सकेंगे।
आयोग ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही विभिन्न शिक्षक पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बताया जा रहा है कि लंबित भर्ती परीक्षाओं के आयोजन के साथ-साथ नई भर्तियों की प्रक्रिया भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जा सके।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





