प्रयागराज, आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी को एसटीएफ ने मंगलवार को कौशाम्बी से गिरफ्तार किया। मऊ जिले का रहने वाला आरोपित आयुष पांडेय प्रयागराज की एक कोचिंग में पढ़ाता था। उसके खिलाफ मंझनपुर थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद इनाम भी घोषित किया गया था। दो साल से वह फरार चल रहा था।
फरवरी 2023 में आरओ-एआरओ परीक्षा के दौरान पेपर लीक का मामला आया था। एसटीएफ अब तक एक दर्जन से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी मामले में मऊ जिले बभनपुरा थाना रानीपुर निवासी आयुष पांडेय के फरार होने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर लगभग सवा एक बजे कौशाम्बी की करवरिया शुगर मिल के सामने से आरोपित आयुष पांडेय को गिरफ्तार किया।
आयुष पांडेय ने पूछताछ में बताया कि प्रयागराज की एक कोचिंग में पढ़ाने के दौरान एक दूसरी कोचिंग के शिक्षक नवीन सिंह से जान पहचान हुई थी। नवीन सिंह आरओ-एआरओ परीक्षा की तैयारी कराते थे। नवीन सिंह ने आरओ-एआरओ परीक्षा का प्रश्न पत्र भेजा था। वहीं नवीन सिंह को अरुण सिंह ने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। प्रति परीक्षार्थी पांच लाख में प्रश्न पत्र देने की बात तय हुई थी। आयुष पांडेय ने कई परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र दिया था। हालांकि कौशाम्बी के थाना मंझनपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था। एसटीएफ ने आरोपित आयुष पांडेय को गिरफ्तार कर मंझनपुर थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






