प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से हुई नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों ने जल्द नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने मंगलवार को आयोग में ज्ञापन सौंपा। कहा कि भर्ती प्रक्रिया का हर चरण तय समय पर पूरा हुआ, फिर भी अब तक नियुक्ति से जुड़ी कोई भी सूचना या निर्देश उन्हें प्राप्त नहीं हुए हैं।
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2023 में आयोजित की गई थी। इसका परिणाम फरवरी 2024 में घोषित किया गया। इसके बाद 28 जुलाई 2024 को मुख्य परीक्षा हुई, जिसका परिणाम सात मार्च 2025 को जारी किया गया। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आठ से 25 अप्रैल 2025 तक चली। इस चरण के बाद से अब तक किसी भी अभ्यर्थी को नियुक्ति से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






