भालू के हमले से शिक्षक समेत दो लोगों की मौत – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


सोनभद्र। सोनभद्र सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र के बरगवां में मंगलवार शाम भालू के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक शिक्षक भी है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग और पुलिस भालू को पकड़ने की कोशिश में लगी है।

सरई थाना क्षेत्र के बरगवां वन रेंज के खनुआ-जमगड़ी जंगल में मंगलवार शाम 45 वर्षीय हीरा अगरिया और 44 वर्षीय शिवकुमार पटेल बकरी चरा रहे थे। पास में ही गजरा-बहरा निवासी शिक्षक 45 वर्षीय गणेश बैस विद्यालय में बैठे हुए थे। इसी बीच अचानक खनुआ जंगल से एक भालू आया और गणेश पर हमला कर दिया। गणेश के चिल्लाने पर हीरा और शिवकुमार बचाने के लिए दौड़े। भालू ने तीनों पर हमला बोल दिया। हीरा और गणेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। शिवकुमार को आनन-फानन में जिला मुख्यालय बैढ़न ले जाया गया। एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया।

सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर रंगलाल पनिका टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भालू को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। डीएफओ सिंगरौली अखिल बंसल ने कहा कि खनुआखास और जमगड़ी के जंगल में एक भालू ने हमला किया है। दो लोगों की मौत हो गई है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment