शासन ने मांगी फर्जी परिषदीय शिक्षकों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट

primarymaster.in


 आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनियमित व नियम विरुद्ध नियुक्त पर शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट शासन से मांगी गई है।

इसके बाद निर्धारित प्रारूप पर मंडल, जनपद, फर्जी शिक्षकों व सेवा समाप्ति और रिकवरी की संख्या जिला स्तर से देने की तैयारी की जा रही है। पत्र आने के बाद संबंधित पटल के बाबू इसे तैयार करने में लगे हैं।

पिछले 15 सालों में जो बीएसए यहां तैनात रहे, उनके कार्यकाल के दौरान हुई शिक्षक भर्ती पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। जब से मामले की जांच एसटीएफ कर रही है और मानव संपदा पोर्टल के अस्तित्व में आने पर कई शिक्षकों के एक ही रिकॉर्ड मिलने पर इस मामले में हुई अनियमितता की पोल भी खुली है। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों के अंदर जिले में 50 से अधिक शिक्षकों को सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।

वहीं, जिन शिक्षकों के खिलाफ शिकायत हुई है या एसटीएफ ने उनके शैक्षिक रिकार्ड मांगे हैं, उन पर भी कार्यवाही की तलवार लटक रही है।

इधर, बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बीएसए को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसके अनुसार परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत अनियमित, नियम विरुद्ध, फर्जी रुप से नियुक्त परिषदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं पर की गई कार्यवाही का ब्योरा मांगा गया है।

एडी बेसिक आजमगढ़ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव का पत्र आया है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए सभी बीएसए को कह दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद से परिषद भेजा जाएगा।

शासन ने मांगी फर्जी परिषदीय शिक्षकों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment