प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय में लहराया चाकू-चापड़, निलंबित

primarymaster.in


 प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय में लहराया चाकू-चापड़, निलंबित

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रधानाध्यापिका की मानसिक हालत ठीक नहीं है। मुकदमा कायम करा दिया गया है। विवेचक को आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। -सत्येंद्र तिवारी, डीएसपी सिराथू

कौशाम्बी, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लुकिया से शुक्रवार की सुबह हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। आरोप है कि इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह पटेल चाकू और चापड़ लेकर स्कूल पहुंचीं। परिसर में धारदार हथियार लहराए। प्रधानाध्यापिका की करतूत का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि, आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापक की तहरीर पर सैनी पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है।

प्रयागराज के अल्लापुर की रहने वाली शिखा सिंह पटेल पत्नी आकेश निरंजन लुकिया प्राइमरी स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका हैं। बीईओ कड़ा नीरज उमराव के मुताबिक, पिछले तीन-चार दिनों से वह चाकू और चापड़ लेकर स्कूल आ रही थीं। शुक्रवार सुबह वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह स्कूल के गेट से हाथों में चाकू व चापड़ लेकर भीतर प्रवेश कर रही हैं। इसके बाद कक्षा में कुर्सी पर बैठकर इसे लहरा रही हैं।

प्रधानाध्यापिका के हाथ में धारदार हथियार एवं उनकी हरकत देखकर विद्यालय में पंजीकृत 57 विद्यार्थी भाग खड़े हुए। सहायक अध्यापक एवं दोनों शिक्षामित्र भी दहशत में आ गए। अभिभावकों की शिकायत पर पहुंचे सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने आरोपी प्रधानाध्यापिका से पूछताछ की। इंस्पेक्टर के अनुसार, प्रधानाध्यापिका की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही थी। प्रकरण सुर्खियों में आया तो बीईओ ने भी मौके पर जाकर जांच की। बीएसए ने बीईओ की रिपोर्ट मिलते ही प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। सैनी पुलिस ने सहायक अध्यापक विकास सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रधानाध्यापिका को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

कौशाम्बी स्थित प्राथमिक विद्यालय लुकिया की इंचार्ज प्रधानाध्यापक की चाकू और चापड़ के साथ वायरल फोटो।

13 साल से दिक्कत में हूं, जो परेशान करेगा काट डालूंगी

सिराथू (कौशाम्बी)। प्राथमिक विद्यालय लुकिया की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह पटेल चाकू और चापड़ लेकर पहुंचीं। एक वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह पटेल यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि वह 13 साल से दिक्कत में हैं। स्कूल के अंदर धारदार हथियार लाने पर जब एक अभिभावक ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि अब जो भी मुझे परेशान करेगा, मैं उसे इसी चाकू और चापड़ से काट डालूंगी। यह भी कहा कि वह अपने साथ आगे भी हथियार लेकर आएंगी।

प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय में लहराया चाकू-चापड़, निलंबित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment