20 अक्तूबर को प्रस्तावित उप्र प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 के आठ विषयों की परीक्षा लोक सेवा आयोग ने बुधवार को स्थगित करने का ऐलान किया और गुरुवार को इसमें सेंधमारी की साजिश सामने आई है। इसकी जानकारी पर लोक सेवा आयोग के उपसचिव ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी भदोही के एक कर्मचारी सहित दो लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
लोक सेवा आयोग के उपसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी भदोही के निदेशक राजीव कुमार वार्ष्णेय ने 14 अक्तूबर को आयोग को एक ई-मेल भेजा था। जिसमें उन्होंने एक वाइस क्लिप को संलग्न करते हुए उनके कार्यालय के कर्मचारी राजीव वर्मा की आवाज होने की जानकारी दी। इस वाइस क्लिप में आरोपी कर्मचारी किसी अज्ञात व्यक्ति से तब 20 अक्तूबर को प्रस्तावित पॉलीटेक्निक प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने की बात कर रहा है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि लोक सेवा आयोग की शिकायत पर बुधवार को आरोपी कर्मचारी व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



