मकतब में पदाधिकारी बने दो शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू; अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जारी किया नोटिस


मकतब में पदाधिकारी बने दो शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू; अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जारी किया नोटिस

कुशीनगर। पडरौना विकासखंड के सोहरौना गांव स्थित अंजुमन इस्लामिया मकतब में सरकारी शिक्षकों के प्रबंधक और नाजिम पद पर बने रहने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकतब में तैनात नाजिम मकसूद आलम जंगल गायरघाट स्थित जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक हैं, जबकि मकतब के प्रबंधक फैसल हुसैन खिरकिया स्थित जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

गांव निवासी मोहम्मद आरिफ ने 6 अक्टूबर को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दोनों शिक्षक सरकारी सेवा में रहते हुए मकतब में पदाधिकारी बने हुए हैं।

शिकायत के आधार पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भारत लाल गौड़ ने 8 अक्टूबर को संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वहीं, बीएसए अनिल कुमार सिंह ने दोनों सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया है।

जांच के लिए गठित की गई टीम

बीएसए ने मामले की जांच के लिए विभागीय टीम गठित की है। जांच की जिम्मेदारी रामकोला के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र राय और नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी सूरज को सौंपी गई है।

शिकायतकर्ता ने उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी-फारसी मदरसा मान्यता, प्रशासन एवं सेवा विनियमावली-2016 के प्रावधानों का हवाला देते हुए दोनों शिक्षकों को पद से हटाने और संस्था की मान्यता निरस्त करने की मांग की है।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

बीएसए अनिल कुमार सिंह के अनुसार, दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी

मकतब में पदाधिकारी बने दो शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू; अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जारी किया नोटिस

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Auxo – Minimal WooCommerce Shopping WordPress Theme Auzora – Drone Aerial Photography Elementor Template Kit AV Studio – One Page WordPress Theme Avada | Website Builder For WordPress & WooCommerce Avada Website Builder Elements Availability Scheduler for WooCommerce Avante | Business Consulting WordPress Avas - Elementor WordPress Theme Avatar – Author Box for Elementor Avatar – NFT Portfolio Elementor Template Kit