मतदाता सूची पुनरीक्षण: चार दिन सभी बूथों पर बैठेंगे बीएलओ, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान


मतदाता सूची पुनरीक्षण: चार दिन सभी बूथों पर बैठेंगे बीएलओ, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान

पडरौना। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट करने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन चार दिनों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने निर्धारित बूथों पर मौजूद रहकर मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

मंगलवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन की जानकारी दी।

16 दिसंबर तक दर्ज कराएं दावे और आपत्तियां

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, अपात्र या मृतक मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम-पता सहित अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। निवास स्थान बदलने और मतदाता पहचान पत्र में सुधार के लिए भी फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

चार दिन बूथों पर मौजूद रहेंगे BLO

मतदाताओं की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आयोजित होगा। इस दौरान बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने और उनके माध्यम से मतदाता सूची का सत्यापन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

1950 हेल्पलाइन नंबर से मिलेगी सहायता

मतदाता सूची से संबंधित जानकारी और समस्याओं के समाधान के लिए मतदाता 1950 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर के माध्यम से भी जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान ने मंगलवार को फीता काटकर डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर का उद्घाटन किया। यहां मतदाता अपनी शिकायतें और समस्याएं भी दर्ज करा सकेंगे।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सेंटर पर आने वाली प्रत्येक कॉल और शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय में उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का डिजिटलीकरण कर निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका निस्तारण किया जाएगा। अंततः 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

मतदाता सूची पुनरीक्षण: चार दिन सभी बूथों पर बैठेंगे बीएलओ, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Isomorphic – React Admin Dashboard Template ISP Pro – Broadband and Internet Service Providers WP Plugin Istanbul – Personal Portfolio WordPress Theme Istiqbal – Islamic Center & Mosque WordPress Theme IT Solutions & Technology Multi-Purpose Elementor WordPress Theme – Agiletech iTalk – Event & Conference Elementor Template Kit Itechie – IT Solutions and Services WordPress Theme IThemes BackupBuddy WordPress Plugin iThemes Content Upgrades iThemes Sales Accelerator Inventory