विद्यालय जाते समय ठण्ड लगने से शिक्षक की मौत

primarymaster.in


 विद्यालय जाते समय ठण्ड लगने से शिक्षक की मौत

धाता फतेहपुर सोनू सिंह सुनहरा संसार फतेहपुर 18 जनवरी कड़ाके की ठंड के चलते बच्चों की विद्यालय में छुट्टी तथा अध्यापकों के लिए विद्यालय खुले होने के कारण विद्यालय जा रहे शिक्षक अवधेश कुमार की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई जिनकी अस्पताल ले जाते रास्ते में मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार विजयीपुर विकास खंड के नरोत्तमपुर गाँव निवासी अवधेश कुमार धाता ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय आलमपुर गेरिया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे शीतकालीन अवकाश के बाद 15 जनवरी को विद्यालय खुला। लेकिन कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासन द्वारा विद्यालयों को बच्चों के लिए बंद कर दिया गया तथा शिक्षकों को विद्यालय जाना अनिवार्य कर दिए जाने के चलते शिक्षक अवधेश कुमार को घर से विद्यालय जाते समय रास्ते में उनको ठण्ड लग गई। विद्यालय पहुंचने पर उनकी तबियत बिगड़ने लगी जिसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे और गंभीर हालत में परिजन शिक्षक को लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए परंतु रास्ते में भी शिक्षक की सांसें थम गई जिससे शिक्षक के परिवार में मातम छा गया। शिक्षक अवधेश कुमार की अचानक मृत्यु की खबर से पूरे चाता शिक्षक परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

विद्यालय जाते समय ठण्ड लगने से शिक्षक की मौत

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment