टीईटी-2026 के आवेदन शुल्क के लिए डिजिटल भुगतान होगा आसान – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीईटी-2026 परीक्षा के आवेदन शुल्क के डिजिटल भुगतान को लेकर आईसीआईसीआई बैंक के साथ समझौता किया है। बुधवार को आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार और आईसीआईसीआई बैंक के आंचलिक प्रमुख विजय की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत ‘ईजीपे क्लासिक’ पेमेंट गेटवे के जरिए शुल्क का सुरक्षित और आसान भुगतान संभव होगा।

उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि भुगतान में विफलता या देरी होने पर समाधान के लिए समर्पित हेल्पलाइन उपलब्ध कराई गई है। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक द्वारा एक समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर भी नियुक्त किया गया है। आयोग के अनुसार इससे आयोग और बैंक के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा। सेवाओं में तेजी और पारदर्शिता आएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment