50 लाख छात्रों की दो करोड़ 60 लाख कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज। प्रदेश के 250 केंद्रों पर बुधवार से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया।

एक अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा में शामिल करीब 50 लाख छात्रों की

लगभग दो करोड़ 60 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। पहले दिन 1,32,790 परीक्षकों में से 70,025 परीक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया।

इसमें हाईस्कूल की 6,41,459 व इंटरमीडिएट की 3,00,785 समेत कुल 9,42,244 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। यूपी बोर्ड के

सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन सभी केंद्रों पर शुरू हो गया है।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में पारंपरिक व्यवस्था के साथ यूपी बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड किए जाने की व्यवस्था लागू की गई

है। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन की निष्पक्षता और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

हाईस्कूल की कॉपियों की जांच के लिए 117, इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच के लिए 111 और संयुक्त जांच के लिए 22 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment