स्कूल में सिगरेट पीने वाला शिक्षक – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


  

 सुलतानपुर

 जिले के कंपोजिट विद्यालय अशरफपुर बल्दीराय में तैनात सहायक अध्यापक को विद्यालय में सिगरेट पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई खंड शिक्षाधिकारी बल्दीराय की आख्या पर बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने की है। बीईओ दूबेपुर ने बताया कि 8 मई को नागेंद्र प्रताप सिंह सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय अशरफपुर, विकास क्षेत्र बल्दीराय से विद्यालय में धूम्रपान करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था। 21 मई को दोबारा कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी। स्पष्टीकरण में उन्होंने विद्यालय में धूम्रपान के संबंध में कुछ न बताते हुए अनावश्यक तर्क दिया गया। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर जांच कराई जा रही है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment