प्रयागराज,। अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती 2010 में धांधली की जांच में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से सहयोग न मिलने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अल्टीमेटम दे दिया है।
सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद ने 26 मई को यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को भेजे पत्र में दोटूक कहा है कि यदि 30 दिनों में आयोग की ओर से कोई ठोस प्रगति नहीं की जाती है, तो सीबीआई को इन जांचों और पूछताछों को अपर्याप्त सहयोग के कारण समय पूर्व बंद करने का निर्णय लेना पड़ सकता है। सीबीआई के इस पत्र से सबसे अधिक वे प्रतियोगी छात्र निराश हैं जिन्होंने आयोग के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर अपना कॅरियर दांव पर लगा दिया था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






