प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केवल 15 जिलों में सहायक अध्यापकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की अधिसूचना की वैधता की चुनौती देने वाली याचिका पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से जवाब मांगा है।
याचिका में कहा गया है कि केवल 15 जिलों के सहायक अध्यापकों का स्थानांतरण विभेदकारी, मनमाना और याची के अधिकारों का हनन है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने श्रावस्ती में प्राथमिक विद्यालय की सहायक अर्चना पाल की याचिका पर दिया है।
543 शिक्षकों का तबादला:परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 543 शिक्षकों का अंतर जनपदीय स्थानांतरण हुआ है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से गुरुवार को तबादला सूची जारी की गई। आवेदन के लिए केवल 15 जिलों का विकल्प दिया गया था। इनमें रिक्त कुल 13266 पदों के सापेक्ष महज 4% ही तबादला हो सका है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






