मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत जनपद स्तर पर रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में।

primarymaster.in


 मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत जनपद स्तर पर रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में।

उपरोक्त् विषयक के सम्बन्ध में आपको अवगत कराना है कि निदेशक, मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण, उ०प्र०,

लखनऊ के पत्र-पत्रांक म०भो० प्रा०/सी०-1095/2024-25 दिनांक 04-09 2024 द्वारा वित्तीय सत्र 2024-25 में

रसोइया पाक कला प्रतियोगिता आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसके मुख्य उद्देश्य निम्नवत् है।

1. योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों को पुरस्कृत कर उनका प्रोत्साहन तथा उत्साहवर्धन किया जाना।

2. सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना।

3. छात्रों को प्रतियोगिता का “जज” बनाकर उनको भी प्रेरित करना।

4. भोजन को अति पौष्टिक एवं स्वादिष्ट बनाने हेतु शाकभाजी का उपयुक्त उपयोग तथा पकाने

की विधि की समझ का आकलन किया जाना। रसोइया पाक कला प्रतियोगित्त हेतु कार्य योजना जनपद में 30 ऐसे रसोइयों को जो विद्यालयों में मध्यान्ह

भोजन तैयार कर रही है, को चयनित कर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस कार्य हेतु विद्यालयों में कार्यरत इच्छुक रसोइयों के नाम तथा सहमति पत्र विकास खण्ड स्तर पर एकत्रित कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराये जायेंगे। जनपद स्तर पर स्क्रीनिंग कर 30 रसोइयों को प्रतियोगिता हेतु चयनित किया जायेगा। यथा सम्भव प्रत्येक विकास खण्ड से बराबर संख्या में रसोइयों को चयनित किया जायेगा। प्रतियोगिता का मेन्यू ऑन द स्पाट लॉटरी द्वारा तय किया जायेगा। मेन्यू में स्थानीय स्तर पर ग्रहण किये जाने वाले भोजन को सम्मिलित किया जाये,

जिनमें स्थानीय स्तर पर सुगमता से प्राप्त होने वाले अनाज, दाल/दलहन, मौसमी सब्जिया व अन्य पौष्टिक भोज्य पदार्थों का समावेश हों।

स्क्रीनिंग प्रक्रिया: प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु रसोइयों की स्क्रीनिंग हेतु आधार बिन्दु निम्नवत् है।

1 2. रसोइयों को कम से कम 03 वर्षों का योजनान्तर्गत कार्य करने का अनुभव अनिवार्य होगा। रसोइया द्वारा सहमति पत्र दिया जाना होगा। इच्छुक रसोइयों द्वारा ही प्रतिभाग किया जायेगा।

3. रसोइया द्वारा विद्यालय में नियमित रूप से भोजन बनाया जाता रहा हो तथा छु‌ट्टी आदि की

संख्या न्यून हो।

4. रसोइया को मध्यान्ह भोजन योजना के मेनू का भली-भाँति ज्ञान हो।

5. एन०जी०ओं० में कार्यरत रसोइया को प्रतिभाग करने हेतु सम्मिलित नहीं किया जायेगा।

6. 7. एक प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागी ही प्रतिभाग करेंगे, जो पृथक पृथक विद्यालयों के होंगे। प्रक्रिया में यदि 30 से अधिक प्रतिभागियों का नाम किसी कारणवश प्राप्त होता है तो वरिष्ठता

(कार्य अवधि) के आधार पर 30 प्रतिभागी रसोइयों का चयन किया जायेगा।

मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत जनपद स्तर पर रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में।

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment