शिक्षक भर्ती को जल्द लाइव होगा पोर्टल, नए अधियाचन मांगेगा शिक्षा सेवा चयन आयोग – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


  प्रयागराज उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की लंबित भर्तियों में विज्ञापन-51 की असिस्टेंट प्रोफेसर, वर्ष 2022 की प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अप्रैल से जुलाई तक में प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा एडेड महाविद्यालय की विज्ञापन-51 के तहत बीएड विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर जुलाई के बाद परीक्षा कराई जा सकती है। इस बीच नई शिक्षक भर्ती परीक्षा तो नहीं होगी, लेकिन शिक्षा सेवा चयन आयोग नए अधियाचन लेने का कार्य इस अवधि में करेगा। ई-अधियाचन पोर्टल तैयार हो गया है। परीक्षण के बाद इसे इसी महीने लाइव कर अधियाचन लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई जा सकती है। एडेड माध्यमिक और एडेड महाविद्यालयों को मिलाकर शिक्षकों के 24,000 से ज्यादा पदों का अधियाचन निदेशालय को मिल

चुका है।

आयोग लंबित भर्तियों की परीक्षा घोषित तिथियों पर कराएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। नई शिक्षक भर्तियों के लिए ई-अधियाचन पोर्टल का निर्माण कार्मिक विभाग ने कराया है, जिसका परीक्षण माध्यमिक और उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से कर लिया गया है। इसमें जो

त्रुटियां आईं, उसे दूर कर पोर्टल को फाइनल किए जाने का कार्य अंतिम दौर में हैं। आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि इसी माह पोर्टल फाइनल हो जाएगा। इसके साथ ही इसे लाइव कर दिया जाएगा, ताकि संबंधित विभाग उस पर अधियाचन भेज सकें। चूंकि जुलाई तक हर महीने में कोई न कोई लंबित भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है, इसलिए नई भर्ती इसके बाद ही कराई जा सकेगी। इधर, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग को ई-अधियाचन पोर्टल लाइव होने की प्रतीक्षा है। एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, टीजीटी, पीजीटी, सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी में रिक्त मिले 23,000 से ज्यादा पदों का परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा 1,000 से ज्यादा पद महाविद्यालयों में रिक्त हैं। अधियाचन पोर्टल लाइव होने पर एडेड माध्यमिक एवं एडेड महाविद्यालयों का अधियाचन भेजे जाने की तैयारी है

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment