“8वें वेतन आयोग के लिए NCJCM की बड़ी सिफारिश: न्यूनतम वेतन ₹69,000 और 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग”
NCJCM ने 8th Pay Commission के लिए अपना बहुमूल्य सुझाव दिया है, जिसमें आज के समय की बढ़ती महंगाई को देखते हुए हर चीज का बहुत ही बारीकी से अध्ययन करके मांग रखी गई है।
इसमें सिर्फ खाने-पीने का ही खर्च नहीं जोड़ा गया, बल्कि एक सामान्य परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनाज, दाल, सब्जी, दूध, फल के साथ-साथ कपड़े, सिलाई, डिटर्जेंट, मकान, बिजली-पानी, ईंधन आदि सभी खर्च शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई, स्किल डेवलपमेंट, मोबाइल-इंटरनेट जैसी तकनीकी जरूरतें और शादी, त्योहार व अन्य सामाजिक खर्चों को भी जोड़ा गया है।
पूरे आंकलन के आधार पर लगभग ₹69,000 प्रति माह न्यूनतम वेतन (Group C के लिए) की मांग की गई है, जो सिर्फ गुजारा करने के लिए नहीं बल्कि एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए जरूरी माना गया है।
साथ ही फिटमेंट फैक्टर 3.83 रखने का सुझाव दिया गया है, ताकि वर्तमान वेतन में उचित बढ़ोतरी हो सके।
कुल मिलाकर देखा जाए तो यह प्रस्ताव आज की वास्तविक स्थिति और महंगाई को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो कर्मचारियों के बेहतर जीवन स्तर के लिए एक मजबूत और जरूरी पहल साबित हो सकता है।
बस जरूरत है कि सरकार इसे लागू कर दे ।
#8thPayCommission #NCJCM
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





