“निपुण भारत मिशन को लेकर चंदौली में सख्त निर्देश: स्कूलों में 100% निपुणता के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू”
* *महत्वपूर्ण निर्देश*:
*निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनपद चंदौली को शत-प्रतिशत निपुण बनाने के उद्देश्य से निम्नलिखित निर्देश जारी किए जाते हैं। समस्त SRG/ARP/शिक्षक संकुल/ प्रधानाध्यापक/शिक्षक इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें*।
*विद्यालय स्तर पर अनुपालन हेतु निर्देश*
A.*🎖️समस्त विद्यालयों द्वारा स्कूल/छात्र रिपोर्ट कार्ड NBMC पोर्टल से डाउलनोड कर वितरित कर दिया जाय*
B.1. 👉🏻5 पॉइंट टूल किट के आधार पर निपुण कार्य योजना का निर्माण किया जाए।
2. 👉🏻कक्षा का आवंटन कर उसका डीसीएफ प्रेरणा पोर्टल पर पूर्ण किया जाए।
3.👉🏻 समय सारणी का डीसीएफ प्रेरणा पोर्टल पर पूर्ण किया जाए तथा उसका प्रिंट निकालकर प्रत्येक कक्षा कक्ष में चस्पा किया जाए।
4. 👉🏻निपुण लक्ष्य एवं निपुण सूची प्रत्येक कक्षा कक्ष में प्रदर्शित की जाए।
5. 👉🏻शिक्षक डायरी में शिक्षण दिवस के पूर्व संक्षिप्त शिक्षण कार्य योजना भरी जाए, जिसमें लर्निंग आउटकम स्पष्ट रूप से अंकित हों।
6.👉🏻 समय सारिणी के अनुसार नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया जाए।
7. 👉🏻कक्षा संचालन में क्लासरूम ट्रांजेक्शन के घटकों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
8. 👉🏻निपुण लक्ष्य ऐप से प्रतिमाह समस्त बच्चों का आकलन किया जाए।
9.👉🏻 वार्षिक आकलन ट्रैकर, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर तथा निपुण तालिका नियमित रूप से अद्यतन की जाए।
10.👉🏻 त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर अद्यतन की जाए।
11.👉🏻 बाल वाटिका (5-6 वर्ष) के बच्चों का निर्धारित प्रपत्र पर बेसलाइन एवं एंडलाइन आकलन कर प्रेरणा ऐप पर डीसीएफ पूर्ण किया जाए।
12.👉🏻 कक्षा 1 में 1 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन एवं अभिभावक अभिमुखीकरण कराया जाए।
13.👉🏻 प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल रेडीनेस गतिविधि कैलेंडर एवं आकलन प्रपत्र नोडल शिक्षक को उपलब्ध कराया जाए।
14.👉🏻 नोडल शिक्षक द्वारा 20 अप्रैल 2026 से स्कूल रेडीनेस गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।
15. 👉🏻1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान संचालित किया जाए।
16. 👉🏻कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों का बेसलाइन आकलन कर रिमेडियल टीचिंग संचालित की जाए (1 घंटा भाषा, 1 घंटा गणित)।
17.👉🏻 कक्षा 2 से 5 तक संदर्शिका आधारित शिक्षण एवं कक्षा 6 से 8 तक शिक्षण योजना आधारित शिक्षण सुनिश्चित किया जाए।
*आज्ञा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी*
*जनपद चंदौली*
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




