एक तरफ बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ विभाग ने कम छात्र नामांकन वाले विद्यालयों को निकटस्थ विद्यालय के साथ युग्मन (पेयरिंग आफ स्कूल) कर एक इकाई के रूप में संचालित करने पर कार्य शुरू कर दिया है। इस तरह इसे मर्जर बताकर शिक्षक संघ, बीटीसी संघ, डीएलएड प्रशिक्षित संघ एवं ग्राम प्रधानों ने इसका विरोध किया है। डीएलएड मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा है कि सरकार ने इस निर्णय को अविलंब वापस नहीं लिया तो विरोध में बेरोजगार प्रशिक्षु लखनऊ जाकर
विरोध प्रदर्शन करेंगे।
डीएलएड मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के बजाय सरकार बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों को बंद करने की तैयारी में है। कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को युग्मन करने का नाम देकर बंद करने की दिशा में बढ़ाया गया यह कदम विभाग
की चाल है। विद्यालय बंद होने से शिक्षकों के सृजित पद घट जाएंगे और सरकार शिक्षकों की भर्ती नहीं करेगी। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष सहित राहलु यादव, लवकुश मौर्य, विशु यादव, पवन पाण्डेय आदि ने मांग की है यह आदेश तत्काल वापस लिया जाए। प्राथमिक विद्यालयों की संख्या बढ़ाई जाए। सात वर्षों से लंबित नई शिक्षक भर्ती तत्काल शुरू की जाए। इधर, बीटीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीतेश पाण्डेय ने कहा है कि विद्यालयों को बंद करने के सरकार के प्रयास का विरोध गांव स्तर तक किया जाएगा। कई ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विद्यालय बंद न करने की मांग की है
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






