सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘मिशन कर्मयोगी’ से जोड़ रही सरकार

primarymaster.in


 लखनऊ: सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की क्षमता वृद्धि व उन्हें कुशल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन कर्मयोगी’ में प्रदेश सरकार भी अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को जोड़ रही है। इसके पोर्टल में अब तक प्रदेश के 94 हजार से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी पंजीकरण करा चुके हैं। प्रदेश के कर्मियों ने 45 हजार से ज्यादा ने पाठ्यक्रम में अपना नामांकन कराया है।

मुख्य सचिव के समक्ष उत्तर प्रदेश एकेडमी आफ एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट के प्रस्तुतीकरण में मिशन कर्मयोगी में उत्तर प्रदेश की भागीदारी

की विस्तार से जानकारी दी गई। उपाम के डीजी वेंकटेश्वर लू और अपर निदेशक सुनील कुमार चौधरी ने यह प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें बताया गया कि पोर्टल में प्रदेश के 43 विभागीय नोडल अधिकारी नामित किए जा चुके हैं। सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य सिविल सेवकों की कार्यकुशलता, पारदर्शिता और उनकी जवाबदेही बढ़ाना है। इसमें उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर विकास के लिए शिक्षण व प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सरकार इसके जरिये कर्मचारियों को नई तकनीक, नेतृत्व कौशल और प्रशासनिक सुधारों से परिचित करा रही है।

सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘मिशन कर्मयोगी’ से जोड़ रही सरकार

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment