24 घंटे में 100% जनगणना! अब फंसे कर्मचारी, तहसीलदार ने थमाया नोटिस – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

परबतसर। जनगणना कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तहसील प्रशासन ने जनगणना कार्य में लगे दो कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के अनुसार सुपरवाइजर कमल किशोर और प्रगणक अशोक कुमार ने जनगणना एप पर मात्र 24 घंटों में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। जबकि सरकार की ओर से जनगणना कार्य पूरा करने के लिए एक माह का समय निर्धारित किया गया है। इतने कम समय में कार्य पूर्ण होने की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन को संदेह हुआ और मामले की जांच कराई गई।

जांच के दौरान कार्य में अनियमितता सामने आने पर तहसीलदार हरेंद्र सिंह ने दोनों कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे भी जांच जारी रहेगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment