‘मुझसे शादी करोगी’…इस राज्य में महिला टीचर ने किया इनकार, सनकी ने स्कूल में ही चाकू से गोद डाला

primarymaster.in


तमिलनाडु में तंजावुर जिले के मल्लीपट्टिनम स्थित सरकारी स्कूल में हुई घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. एक शिक्षिका को सरेआम स्कूल में ही हत्या कर दी गई. स्कूल परिसर में एक युवक ने शिक्षिका पर चाकू से हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया. नाराज युवक ने धारदार चाकू से हमला कर शिक्षिका को गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सरकारी स्कूल परिसर में शिक्षिका की चाकू से गोदकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने कहा कि इस दुखद खद घटना के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. युवक ने स्कूल के स्टाफ कक्ष में शिक्षिका पर उनके सहकर्मियों के सामने कई बार चाकू से वार किया. वहीं गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया.

शिक्षा मंत्री ने की निंदा

वहीं शिक्षका की हत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने भी मल्लीपट्टनम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका रमानी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर घटना पर दुख जताया है. उन्होंने शिक्षिका की हत्या के मामले में कड़ी निंदा व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षकों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. आरोपी हमलावर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हम शिक्षिका रमानी के शोक संतप्त परिवार, छात्रों और साथी शिक्षकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.

पुलिस मामले की कर रही जांच

पुलिस ने मामले की जांच करने पर प्रथम दृष्टया निजी कारण होने की बात कह रही है. पुलिस ने कहा कि शिक्षिका पर हुए जानलेवा हमले के पीछे निजी कारण हो सकता है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिक्षिका को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

‘मुझसे शादी करोगी’…इस राज्य में महिला टीचर ने किया इनकार, सनकी ने स्कूल में ही चाकू से गोद डाला

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment