11508 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को आयु सीमा में छूट
लखनऊ। यूपी के परिषदीय स्कूलों में की जा रही 11508 सहायक अध्यापकों की भर्ती में शिक्षामित्रों को आयु सीमा में छूट दिए जाने का फैसला किया गया है। अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष निर्धारित की गई है यानी वह 60 वर्ष की आयु होने पर भी आवेदन कर सकेंगे।
अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को निर्देश भेज दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन नगर क्षेत्र के 11508 सहायक अध्यापकों के पदों पर चल रही चयन व नियुक्ति प्रक्रिया में शिक्षामित्रों की आयु सीमा में छूट को शामिल किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। यूपी के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्र पहले नियमित शिक्षकों की भांती काम कर रहे थे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





