लखनऊ। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव में तीन प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हो गया। वहीं, एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। अध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, कोषाध्यक्ष और संप्रेक्षक का निर्विरोध चुनाव भी तय है। ऐसे में 27 फरवरी को उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पद पर ही मतदान होगा।
महासंघ में विभिन्न पदों के लिए 35 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। चुनाव अधिकारी डीके मिश्रा ने बताया कि अली हैदर ने संगठन मंत्री पद से नाम वापस ले लिया है। जबकि संगठन मंत्री महिला आरक्षित पद एक मात्र प्रत्याशी पूजा निषाद, मंत्री पद के लिए बैजनाथ प्रसाद और संगठन मंत्री
पद के लिए अनिल कुमार का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।
ऐसे में संगठन मंत्री के पांच पदों पर नियाजुद्दीन, अमन कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अंकुर सिंहा और रघुराज सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वहीं, महिला आरक्षित संगठन मंत्री का पद खाली रहेगा।
अध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन होने से सतीश कुमार पांडेय के तीसरी बार लगातार निर्विरोध चुना
जाना तय है। इसके अलावा उपाध्यक्ष महिला आरक्षित पद पर दिव्या रानी, महिला मंत्री आरक्षित पद के लिए श्वेता उपाध्याय, प्रचार मंत्री के पांच पदों के लिए राजेश कुमार, आशीष कुमार त्रिपाठी, निर्मल शुक्ला, रफीक खान व सत्यदेव मिश्र, कोषाध्यक्ष के पद के लिए संजीव सक्सेना और संप्रेक्षक पद पर अनुराग सिंह भदौरिया निर्विरोध चुने जाएंगे
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)



