सिपाही से पहले 4543 दरोगाओं की होगी भर्ती, पुलिस के 24 हजार पदों पर होनी है भर्ती – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। प्रदेश पुलिस में करीब 24 हजार पदों पर होने वाली भर्ती के तहत 4543 दरोगा के पद पहले भरे जाएंगे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उपनिरीक्षक (दरोगा) के 4543 पदों पर भर्ती की कवायद जल्द शुरू करेगा। इसके बाद सिपाही के पद भरे जाएंगे। डीजीपी मुख्यालय द्वारा भर्ती बोर्ड को 19220 सिपाही व उसके समकक्ष पदों और उपनिरीक्षक व उसके समकक्ष 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बोर्ड ने इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन इसमें लगातार देरी हो रही है। दरोगा भर्ती में शासन ने आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का प्रस्ताव बीते दिनों मंजूर कर लिया है, जिससे भर्तियों का रास्ता साफ हो चुका है।

वहीं, सिपाही भर्ती के लिए कुछ बिंदुओं पर शासन से सहमति मांगी गई है। शासन से अभी तक सहमति नहीं मिलने की वजह से इसमें अभी देरी के आसार हैं। इसे देखते हुए दरोगा के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेजी से जारी है। सूत्रों की मानें तो अगले माह इसकी विज्ञप्ति जारी की जा सकती है। 

जेल वार्डर की भर्ती का भी इंतजार : कारागार विभाग में भी जेल वार्डर की भर्ती का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इसका प्रस्ताव बीते दिनों कारागार विभाग द्वारा भर्ती बोर्ड को भेजा जा चुका है। बोर्ड ने जेल वार्डर के 2833 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की थी, हालांकि इसकी प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment