बच्ची ने योगी से लगाई गुहार तो तीन घंटे के अंदर मिला दाखिला – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

मुरादाबाद के अमित कुमार बेटी वाची के स्कूल में दाखिले को लेकर तीन माह से परेशान थे। सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गुहार लगाई तो तीन घंटे के अंदर ही तीन माह की समस्या का समाधान हो गया। सोमवार दोपहर ही उसका प्रवेश मुरादाबाद के सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में आरटीई कोटे से हो गया। स्कूल ने प्रवेश के बाद फौरन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचित कर दिया।

मुरादाबाद की वाची (5 वर्ष) सोमवार को सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में नर्सरी में प्रवेश कराने की गुहार लगाने के लिए पिता अमित कुमार, मां प्राची व छोटी बहन आची संग लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं। यहां वाची ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और गुहार लगाई कि मेरा प्रवेश इस स्कूल में करा दें।

ट्रेन से पहले जीवन की पटरी पर आई खुशी: मुरादाबाद के अमित कुमार परिवार के साथ सुबह मुख्यमंत्री से मिलकर निकले। फिर बच्चों को नाश्ता-पानी, भोजन कराने के बाद मुरादाबाद की ट्रेन पकड़ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोपहर तीन बजे वे स्टेशन पर ही थे, तभी उन्हें यह सूचना मिली। सूचना पाकर प्रफुल्लित अमित कुमार व उनकी पत्नी प्राची ने मुक्तकंठ से मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा की।

सीएम ने बच्चों को दुलारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में आए बच्चों को दुलार किया। उन्होंने बच्चों से बातें कीं, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। सीएम योगी ने चॉकलेट-टॉफी प्रदान कर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

‘नागरिकों की सेवा सरकार की प्राथमिकता ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश भर से लगभग 65 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे, समस्या सुनी, प्रार्थना पत्र लिया और उन्हें अहसास कराया कि हर समस्या में सरकार साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment