प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों का इंतजार इसी सप्ताह खत्म हो जाएगा। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2026 के लिए इसी सप्ताह आवेदन जारी होगा। अच्छी बात है कि लोक सेवा आयोग को अब तक लगभग 750 पदों का अधियाचन मिल चुका है।
उम्मीद है कि पीसीएस 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले रिक्तियों की संख्या और बढ़ेगी। सूत्रों के अनुसार, विज्ञापन को मंजूरी मिल चुकी है और कुछ पदों के लिए आ रही ऑनलाइन आवेदन की तकनीकी अड़चन दूर कर एक-दो दिन में इसे जारी कर दिया जाएगा। खास बात है कि लगातार तीसरे साल अभ्यर्थियों को बंपर पदों पर भर्ती का मौका मिलने जा रहा है।
इससे पहले पीसीएस 2025 के लिए 200 पदों का विज्ञापन जारी हुआ था लेकिन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने तक यह बढ़कर 920 हो गई। पीसीएस 2024 में महज 220 पदों पर विज्ञापन जारी हुआ था, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा घोषित होने तक पदों की संख्या बढ़कर 947 हो गई थी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






