एआरपी के पद खाली, महानिदेशक ने जताई नाराजगी, 15 दिन में चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

primarymaster.in


एआरपी के पद खाली, महानिदेशक ने जताई नाराजगी, 15 दिन में चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में अकादमिक सहयोग और निपुण भारत मिशन को गति देने के लिए क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (BRC) पर तैनात अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) के रिक्त पदों को भरने में हो रही देरी पर राज्य परियोजना कार्यालय ने सख्ती दिखाई है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले 15 दिनों में रिक्त ARP पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कराई जाए।

जुलाई तक चयन पूरा करने के थे निर्देश

राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि रिक्त ARP पदों पर चयन की कार्रवाई जुलाई तक पूरी करने के निर्देश पहले ही दिए गए थे। कई बार समीक्षा बैठकों में भी इन निर्देशों को दोहराया गया, लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में चयन प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

इसे लेकर राज्य परियोजना कार्यालय ने नाराजगी जताते हुए सभी बीएसए को निर्धारित समयसीमा में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

15 दिन में रिपोर्ट देनी होगी

सभी बीएसए को कहा गया है कि निर्धारित 15 दिनों की समयसीमा में ARP चयन प्रक्रिया पूरी कर उसकी प्रगति से राज्य परियोजना कार्यालय को अवगत कराएं।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक द्वारा चयन प्रक्रिया की समीक्षा भी की जाएगी। विभाग का उद्देश्य रिक्त ARP पदों को जल्द भरकर परिषदीय विद्यालयों में अकादमिक सहयोग व्यवस्था को मजबूत करना और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को गति देना है।

ARP की कमी से प्रभावित शैक्षणिक सहयोग व्यवस्था को जल्द मजबूत करने के लिए अब जिलों पर समयबद्ध कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

एआरपी के पद खाली, महानिदेशक ने जताई नाराजगी, 15 दिन में चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Blog Designer PRO for WordPress Blog Hive – Personal Blog Elementor Template Kit Blog Layouts Bundle For Elementor Blog Layouts & Social Media Chat Widget for Elementor WordPress Plugin – Blogsqode Addon Blog Manager for WordPress Blog Manager Module for CMS pro Blog Post Image Accordion Addon For Elementor Blog Post Layouts for Gutenberg and Elementor Blog4Life – Blog & Magazine Elementor Template Kit BLOGGA – Instagram Blogger Elementor Template Kit