प्रधानाचार्या से गैंगरेप का मुकदमा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज,  कटरा स्थित एक स्कूल की प्रधानाचार्या से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रधानाचार्या ने स्कूल प्रबंधन से जुड़े तीन लोगों पर यौन शोषण, छेड़छाड़ करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में प्रधानाचार्या ने अपने पूर्व पति पर भी संलिप्तता का आरोप लगाया है। कर्नलगंज थाने की पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच में कर रही है।

प्रधानाचार्या ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि डायोसिस ऑफ लखनऊ के तहत संचालित संस्था डायोसिसियन एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) के तथाकथित सचिव राकेश चत्री, पदेन चेयरमैन मॉरिस एडगर दान और उसका बेटा एलन दान पिछले एक वर्ष से उसे परेशान कर रहे थे। आरोपी नौकरी से निकालने की धमकी देकर पीड़िता को ऑफिस में बुलाते और गंदी नीयत से छेड़छाड़ करते तथा जबरन शारीरिक संबंध बनाते थे।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। वह मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान हैं तथा उन्हें और उनके बच्चों को जान का खतरा है। प्रधानाचार्या ने अपने पूर्व पति पर भी आरोप लगाया है कि उसकी जानकारी और सहयोग से उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया जा रहा था। वहीं इस मामले में मॉरिस एडगर दान के पुत्र और आरोरी एलन दान का कहना है कि 14 मई को प्रधानाचार्या को बर्खास्त कर दिया गया है, उसी की नाराजगी के कारण उन्होंने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Wpcast – Audio Podcast WordPress Theme WpCasterPro – Podcast WordPress Theme WPCLOUD – Creative One-Page Theme WPCode Pro – WordPress Code Snippets Plugin Wpcomomatic WordPress.com To WordPress Automatic Cross-Poster Plugin for WordPress WPCool – Notifications from CF7, WooCommerce to WhatsApp, Telegram, Discord WPCS – WordPress Currency Switcher Professional – Multi Currency wpDataTables – Tables and Charts Manager for WordPress wpDiscuz – Ads Manager wpDiscuz – Advanced Likers