लखनऊ। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने मंगलवार को जाति प्रमाण पत्र में संशोधन के संबंध में कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव मनीष चंद्र श्रीवास्तव के साथ बैठक की। बैठक में जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों की जानकारी दी गई।
इस मामले में पूरी रिपोर्ट आयोग की तरफ से शासन को भेजी जाएगी। मंगलवार को राजेश वर्मा ने विभिन्न जिलों से आए 25 मामलों की सुनवाई की। अध्यक्ष ने नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि अगर अगली तारीख पर कोई उपस्थित नहीं होता है तो शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






