पदोन्नति के लिए गरजे राजकीय शिक्षक
प्रयागराज, राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रवक्ता और अधीनस्थ राजपत्रित पद पर पदोन्नति की मांग को लेकर लखनऊ, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, हरदोई, आजमगढ़ और देवरिया समेत विभिन्न जिलों के शिक्षकों ने गुरुवार को शिक्षा निदेशालय में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा शिक्षक भुगत रहे हैं। कई शिक्षक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो जा रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
अंत में शिक्षक नेताओं ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक के प्रतिनिधि सहायक शिक्षा निदेशक सेवाएं एक राकेश सिंह एवं अपर शिक्षा निदेशक राजकीय के स्टेनो सुरेश पटेल को मांगपत्र सौंपा। राकेश सिंह ने आश्वासन दिया कि पदोन्नति की कार्यवाही 15 दिनों के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी। राजकीय शिक्षक संघ की संरक्षिका छाया शुक्ला, संरक्षक रामेश्वर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रामसहाय शर्मा, अध्यक्ष सत्यशंकर मिश्रा, महामंत्री अरुण यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक पांडे व कंचन माला, संयुक्त मंत्री अनिल कुमार और बीना गौर आदि ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय चाक डाउन हड़ताल करेंगे और जरूरत पड़ी तो शिविर कार्यालय लखनऊ में भी धरना देंगे। धरना देने वालों में रामकेश, प्रदीप शुक्ला, वेद त्रिपाठी, आरके त्रिपाठी, वीके तिवारी, शेषनाथ, वेद दुबे शामिल हुए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






