नई शिक्षा व्यवस्था नकलमुक्त, अकल से युक्त: योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा व्यवस्था नकलमुक्त और अकल से युक्त है। उन्होंने कहा कि अब समय से परीक्षाएं हो रही हैं और विद्यार्थियों को परिणाम के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में स्थिति ऐसी थी कि भीषण सर्दी में भी बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते थे। परीक्षाओं के लिए तीन महीने, परिणाम के लिए तीन महीने और अवकाश के लिए तीन महीने का इंतजार करना पड़ता था। अब व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। वर्तमान में परीक्षा के बाद करीब 14 दिन में परीक्षा और अगले 14-15 दिनों में परिणाम आने की व्यवस्था की गई है।
जर्जर स्कूल भवनों पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर स्कूलों के जर्जर भवन दिखाने वालों का आभार जताते हुए कहा कि जिन लोगों ने ऐसे विद्यालयों की तस्वीरें सामने रखीं, वे सरकार के लिए स्मारक का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत पुराने और जर्जर भवनों के सुधार पर काम कर रही है।
रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान रसोइयों के योगदान को भी सरकार ने सराहा है। इस साल के अंत तक कंपोजिट विद्यालय मॉडल शुरू किए जाने की बात भी कही गई। उन्होंने रसोइयों के लिए दो यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, जूते-मोजे और स्वेटर उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
कोरोना में प्रभावित बच्चों के लिए भी योजना
मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान निराश्रित हुए बच्चों के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की है। ऐसे बच्चों की पढ़ाई के लिए चार हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों का विलय किया गया है, वहां बाल वाटिका के संचालन के लिए 10 हजार स्पेशल एजुकेटर्स तैनात किए गए हैं।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह और रामचंद्र प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




