राज्यकर्मी बने शिक्षकों की सातवें वेतन की मांग
पटना सरकारी स्कूलों के राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुरूप पूर्ण वेतनमान और वास्तविक फिटमेंट मैट्रिक्स का लाभ देने की मांग बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ ने सरकार से की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने कहा है कि शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा तो मिल गया, लेकिन सातवें वेतन के वास्तविक वेतनमान और फिटमेंट मैट्रिक्स का लाभ उन्हें नहीं मिला है। इसके मद्देनजर संगठन द्वारा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





