यूपी में 49500 खाली पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती: योगी

primarymaster.in


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न बोर्ड, आयोगों के अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि 49,500 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी कराएं।

इसके साथ ही चिकित्सा,तकनीकी विभागों में स्थानीय स्तर पर बोर्ड गठित कर शीघ्र भर्ती की जाए। सभी भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने सोमवार को विभिन्न पदों पर भर्ती के संबंध में बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजीपी राजीव कृष्ण ने हाल में संपन्न पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया, संचालन के संबंध में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा सकुशल हुई है। यह एक मॉडल बना है। इसे बाकी बोर्ड भी अपनाएं। तत्काल प्राप्त करें अधियाचन: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ई-अधियाचन पोर्टल की व्यवस्था की गई है। सभी विभाग अधियाचन प्राप्त करें। जिन विभागों में नियुक्ति की जानी है, वहां से तत्काल अधियाचन आयोग को भेजकर नियुक्ति पूरी कराई जाए।

प्राइवेट संस्था को न बनाएं केंद्र: सीएम ने निर्देश दिए कि ट्रांसपोर्ट, एजेंसी, परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया में सावधानी बरतें। गोपनीयता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। अधिकृत एजेंसी के साथ चयन बोर्ड, आयोग का एमओयू भी होना चाहिए। राजकीय,राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए। केंद्र का चयन डीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में किया जाए। परीक्षा के संबंध में सभी बोर्ड एवं आयोग अध्यक्ष मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करें। परीक्षा में एआई,सीसीटीवी की भी मदद ली जाए। अफवाह रोकने पर पूरा ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी बोर्ड, आयोग से कहा कि सभी भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से बढ़ाने के लिए प्रश्न बैंक तैयार करें। शुचिता के लिए यह नितांत आवश्यक है।

यूपी में 49500 खाली पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती: योगी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment