नई दिल्ली। Anjuman Ishat E Taleem Trust बनाम महाराष्ट्र सरकार समेत विभिन्न सिविल अपीलों में दिए गए निर्णय पर पुनर्विचार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 28 अप्रैल 2026 को अहम सुनवाई होने जा रही है। यह सुनवाई दोपहर 1:40 बजे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता एवं न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ द्वारा की जाएगी, जहां मामले को आइटम नंबर 1002 पर सूचीबद्ध किया गया है।
इस सुनवाई में कोर्ट यह तय करेगा कि दाखिल पुनर्विचार याचिकाएं स्वीकार करने योग्य हैं या नहीं। इसके साथ ही इस केस का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि RTE एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए TET (Teacher Eligibility Test) अनिवार्य होगी या नहीं, इस पर भी स्पष्टता आने की संभावना है।
शिक्षा जगत और लाखों शिक्षकों की नजर इस सुनवाई पर टिकी हुई है, क्योंकि इसका सीधा असर सेवा में बने रहने और भविष्य की नियुक्तियों पर पड़ सकता है।
👉 अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या पुनर्विचार याचिकाओं को सुनवाई के लिए स्वीकार किया जाता है या नहीं।
—
✍️ शिक्षा संवाददाता
#TET #SupremeCourt #RTE #EducationNews
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






