लखनऊ। जनगणना ड्यूटी में लगाए गए राजकीय माध्यमिक एवं एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को उपार्जित अवकाश (Earned Leave) देने की मांग तेज हो गई है। राजकीय शिक्षक संघ ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर शिक्षकों को राहत देने की मांग की है।
संघ के प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय और प्रांतीय महामंत्री सत्य शंकर मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है। भीषण गर्मी और लू के बीच शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ जनगणना कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें काफी शारीरिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ का कहना है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान शिक्षकों से जनगणना कार्य कराया जा रहा है, इसलिए उन्हें इसके बदले उपार्जित अवकाश दिया जाना चाहिए। संगठन ने मांग की है कि शासन स्तर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं, ताकि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संबंधित शिक्षकों को उपार्जित अवकाश स्वीकृत कर सकें।
शिक्षक संगठनों का मानना है कि इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह के साथ जनगणना कार्य संपन्न कर सकेंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





