सेवा सुरक्षा, पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन का शंखनाद – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर व शैक्षिक विचार गोष्ठी में शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा और पुरानी के लिए आंदोलन का शंखनाद किया। केपी कम्युनिटी सेंटर में बुधवार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी तथा विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने झंडारोहण के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा तथा शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि मैं शिक्षक परिवार से हूं और शिक्षकों का दर्द समझता हूं। आपकी जो भी मांगे और प्रस्ताव हैं उनको मैं शासन तक पहुंचाऊंगा। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा शिक्षक महासंघ का घटक होने के नाते जो भी प्रस्ताव पारित होंगे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उनको पूरा करने में संघर्ष में साथ खड़ा रहेगा। प्रथम सत्र में शिक्षक समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। वक्ताओं ने सेवा सुरक्षा, पुरानी पेंशन, निःशुल्क चिकित्सा, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, स्थानांतरण की सुगम और सरल व्यवस्था, कार्यालय में भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर विचार रखें।

अध्यक्षीय उद्बोधन में सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सेवा सुरक्षा की बहाली तथा पुरानी पेंशन के लिए प्रभावी आंदोलन का शंखनाद हो चुका है। पूरे प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय में संगठन के पदाधिकारी जुलाई में पहुंचकर शिक्षकों में जागरण करेंगे तथा 20 अगस्त को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन में डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, जगवीर किशोर जैन, सुभाष चंद्र शर्मा, डॉ. मनोज मिश्रा, इंद्रासन सिंह, हेमराज सिंह गौर, आरपी मिश्रा ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने किया।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment