BSA बने रिंकू सिंह का परिवार बोला,बहू भाग्यशाली – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


अलीगढ़। यूपी सरकार द्वारा भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी पर नियुक्ति दी गई है। इस सूचना से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार ने बताया कि उनकी बहु प्रिया सरोज परिवार के लिए भाग्यशाली हैं। उनके परिवार का हिस्सा बनने के बाद खुशियों से झोली भर रही है। यूपी सरकार ने अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह को उनकी प्रतिभा और उपलब्धि को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी पर पद सीधे भर्ती किया है। रिंकू सिंह अन्य खिलाड़ियों की तरह प्रदेश सरकार में सरकारी पद कार्यरत रहेंगे। उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की गई है।

प्रदेश सरकार की इस सौगात से परिवार में खुशी का माहौल है। मां बीना देवी ने बताया कि उनकी बहु परिवार के लिए बहुत ही भाग्यशाली है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment