पेंशनरों को कैशलेस इलाज व चिकित्सा सुविधा दी जाएं
लखनऊ, वसं। विद्युत पेंशनर्स परिषद ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से पेंशनरों और उनके परिवारों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की मांग की हैं।
शनिवार को संगठन के अध्यक्ष भारत भूषण गोयल और प्रमुख महामंत्री कप्तान सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रत्येक जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अनुमोदित तथा सीजीएचएस दरों पर इलाज करने वाले अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करना शामिल है। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में संगठन का 38वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पावर कॉरपोरेशन के एमडी नितीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे, जहां 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 200 वरिष्ठ पेंशनरों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
पेंशनर नवंबर-दिसंबर में जमा करें जीवन प्रमाण पत्र
लखनऊ। आदर्श कोषागार कलेक्ट्रेट ने नवंबर और दिसंबर 2026 में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने वाले पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य कोषाधिकारी ने सभी लाभार्थियों से निर्धारित अवधि में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की अपील की है, ताकि पेंशन का भुगतान बिना किसी बाधा के जारी रह सके। जीवित प्रमाण पत्र देते समय पेंशनरों को अपडेट पासबुक,आधार कार्ड लाना होगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





