बच्चे ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति, इनकी शिक्षा में भेदभाव नहीं होने देंगे : योगी

primarymaster.in

Updated on:


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानमंडल के उच्च सदन विधान परिषद में कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चा अपनी योग्यता के आधार पर आगे बढ़े और राष्ट्र के विकास में योगदान दे। बच्चे ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति हैं, इनमें कोई भेदभाव नहीं होने देंगे।

योगी ने कहा कि सभी को उत्तम और आधुनिक शिक्षा मिलेगी। सरकार इस दिशा में कदम बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार ने बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर काम किया है। स्कूलों में मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था हो रही है। आधुनिकीकरण के लिए सरकार पैसा उपलब्ध करवा रही है, मगर कठमुल्लापन संस्कृति नहीं चलेगी।

जनजातियों को मुख्यधारा में ला रहे

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे प्रदेश की जनजातियों और वंचित वर्गों की वास्तविक स्थिति से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। प्रदेश में जनजातियों के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इन सभी को मुख्यधारा में लाने का काम किया है। बजट सत्र P02

‘मौलवी के बजाय डॉक्टर और इंजीनियर बनाना है’

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक बच्चों को केवल पारंपरिक मदरसों तक सीमित नहीं रखना चाहती। उन्हें मुल्ला और मौलवी बनाने के बजाय डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और साहित्यकार बनाने का अवसर भी देना चाहती है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा के आधुनिकीकरण से ही समाज का विकास संभव है।

● विधान परिषद में अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोले मुख्यमंत्री

● हर बच्चा अपनी योग्यता से आगे बढ़े, राष्ट्र विकास में योगदान दे

समाजवादी पार्टी ने सिर्फ बांटने का काम किया है

योगी ने कहा कि सपा की मानसिकता संकीर्ण है। सपा के पीडीए मॉडल पर कहा कि यह ढोंग है। वे दिखावे की राजनीति करते हैं। सपा, कांग्रेस की सोच राजनीति तक सीमित है। वे विकास के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। सपा ने प्रदेश को सिर्फ बांटने का काम किया है।

यूपी में नए कॉरिडोर ले रहे आकार मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई कॉरिडोर बन रहे हैं। एक कॉरिडोर प्रयागराज से मां विंध्यवासिनी धाम होते काशी तक जाता है। दूसरा गोरखपुर के आसपास है। तीसरा अयोध्या के आसपास, चौथा लखनऊ,नैमिषारण्य के आसपास के क्षेत्र में बना है।

बच्चे ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति, इनकी शिक्षा में भेदभाव नहीं होने देंगे : योगी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment